प्रेग्नेंसी किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत पड़ाव होता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के नौ महीने का सफर में बहुत एहतियात भी बरतनी पड़ती है। इस दौरान होने वाली मां को खास ख्याल रखना पड़ता है, क्या खाएं और क्या नहीं। इस बात का खासतौर पर ध्यान देना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको खाने से मां न केवल तनाव से दूर रहती है बल्कि बच्चा भी हेल्दी पैदा होता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो 5 फल, जिनको खाने से इस दौरान बहुत फायदा होता है।
कीवी:
कीवी में विटमिन सी, ई, ए, पोटैशियम, फॉलिक ऐसिड होता है। इस फल को खाने से खांसी और घबराहट की समस्या दूर होती है। इसलिए इस फल को प्रेग्नेंसी के दौरान
अनार:
अनार भी गर्भावास्था में बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटमिन के, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन से भरपूर अनार एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
संतरा:
इस लिस्ट में आखिर लेकिन बड़ा अहम है संतरा। संतरे में मौजूद विटमिन सी, फॉलेट और पानी से भरपूर संतरा आयरन को सोखने में मदद करता है और फॉलेट होने वाले बच्चे में किसी भी तरह की जन्मजात विषमता को दूर करता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं इस दौरान अपनी डाइट में ये चीजें जरूर शामिल करें।
बहुत अच्छा माना जाता है।
सेब:
सेब तो हर हाल में हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है। डॉक्टर तो हर दिन एक सेब खाने की सलाह देते हैं। वहीं प्रेग्नेंसी में तो सेब और अच्छा माना जाता है। विटमिन ए, सी और फाइबर से भरपूर सेब बच्चे में किसी भी तरह की ऐलर्जी को होने से रोकता है।
केला:
केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फॉलेट से भरपूर केला बच्चे को हर तरह के जन्मजात दोष से बचाता है। साथ ही प्रेग्नेंट महिला के जी मिचलाने की समस्या को दूर करता है।